यही रात अंतिम यही रात भारी Yahi Raat Antim Yahi Raat Bhari Lyrics – Ramayan Song

“Yahi Raat Antim Yahi Raat Bhari Lyrics In Hindi/English” From The Movie – Ramayan (1987) Sung By Vindra Jain, Arun Dangle, Chandrani Mukherjee. This Song Is Written By Ravindra Jain And Music Is Composed By Ravindra Jain.


Yahi Raat Antim Yahi Raat Bhari Song Details

📌 Song TitleYahi Raat Antim Yahi Raat Bhari
🎞️ Album/MovieRamayan
🎤 SingerVindra Jain, Arun Dangle, Chandrani Mukherjee
✍️ LyricsRavindra Jain
🎼 MusicRavindra Jain
🏷️ Music LabelTilak

Yahi Raat Antim Yahi Raat Bhari Lyrics

यही रात अंतिम यही रात भारी
बस एक रात की अब कहानी है सारी
यही रात अंतिम यहीं रात भारी

नहीं बंधू बांधव ना कोई सहायक
अकेला है लंका में लंका का नायक
सभी रत्न बहुमूल्य रण में गंवाए
लगे घाव ऐसे की भर भी ना पाए
दशानन इसी सोच में जागता है

की जो हो रहा उसका परिणाम क्या है
ये बाजी अभी तक ना जीती ना हारी
यही रात अंतिम यहीं रात भारी

वो भगवान मानव तो समझेगा इतना
की मानव के जीवन में संघर्ष कितना
विजय अंततः धर्म वीरों की होती
पर इतना सहज भी नही है ये मोती

बहुत हो चुकी युद्ध में व्यर्थ हानि
पहुँच जाए परिणाम तक अब कहानी
वचन पूर्ण हो देवता हो सुखारी
यही रात अंतिम यहीं रात भारी

समर में सदा एक ही पक्ष जीता
जय होगी मंदोदरी या के सीता
किसी मांग से उसकी लाली मिटेगी
कोई एक ही कल सुहागन रहेगी

भला धर्म से पाप कब तक लड़ेगा
या झुकना पड़ेगा या मिटाना पड़ेगा
विचारों में मंदोदरी है बेचारी
यही रात अंतिम यहीं रात भारी

ये एक रात मानो यूगो से बड़ी है
ये सीता के धीरज की अंतिम घड़ी है
प्रतीक्षा का विष और कितना पिएगी
बिना प्राण के देह कैसे जिएगी

कहे राम राम अब तो राम आ भी जाओ
दिखाओ दरश अब ना इतना रुलाओ
की रो रो के मर जाए सीता तुम्हारी
यही रात अंतिम यहीं रात भारी

यही रात अंतिम यही रात भारी
बस एक रात की अब कहानी है सारी
यही रात अंतिम यहीं रात भारी

मैं तो राम ही राम पुकारूँ 

हम कथा सुनाते

ओ मईया तैने का ठानी मन में


We Hope This Article From Ramayan Movie “Yahi Raat Antim Yahi Raat Bhari Lyrics In Hindi/English” +Video Must Have Been Well-liked. What Do You Think About The Song Of Yahi Raat Antim Yahi Raat Bhari Song”, You Must Tell Us By Commenting.

Visit AllHindiLyric.com For All Types Of Songs And Bhajans Lyrics + Videos.

Leave a Comment